Hindi
बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का बयान
लायरबर्ड कम्युनिटी सेंटर (लायरबर्ड) विक्टोरिया (2022) के ‘चाइल्ड सेफ स्टैंडर्ड्स’ (बच्चों की सुरक्षा के मानक) पर आधारित अपनी ‘चाइल्ड सेफ पॉलिसी’ (बच्चों की सुरक्षा नीति) को लागू करने और उसका पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नीति बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के प्रति हमारी ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति को उजागर करती है और लायरबर्ड तथा समुदाय के भीतर बच्चों की सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाती है।
हम बच्चों को दुर्व्यवहार और उपेक्षा से बचाने और बच्चों की भलाई बनाए रखते हुए उनके लिए सुरक्षित माहौल को बढ़ावा देने के लिए समर्पित हैं। हम अपनी ‘चाइल्ड सेफ पॉलिसी’ का पालन करते हैं और बच्चों को शारीरिक, यौन, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक दुर्व्यवहार और उपेक्षा से बचाने के लिए अपनी अनिवार्य रिपोर्टिंग ज़िम्मेदारियों को पूरा करते हैं।
हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि वयस्कों और बच्चों के बीच उचित और अनुचित व्यवहार के बारे में स्पष्ट समझ हो। बच्चों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए, हम बच्चों और कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा समुदाय के बीच स्पष्ट सीमाएँ बनाए रखने पर ज़ोर देते हैं।
हम आदिवासी बच्चों के लिए सांस्कृतिक सुरक्षा, अलग-अलग सांस्कृतिक और/या भाषाई पृष्ठभूमि वाले बच्चों के लिए सांस्कृतिक सुरक्षा को बढ़ावा देने और विकलांग बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।
हम विविधता का सम्मान करते हैं और किसी भी तरह के भेदभावपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते हैं।
हम कर्मचारियों के पेशेवर विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे दुर्व्यवहार और उपेक्षा की स्थितियों को पहचान सकें और उन पर उचित प्रतिक्रिया दे सकें, साथ ही यह सुनिश्चित कर सकें कि कर्मचारी बच्चों को सुरक्षित रखने की अपनी ज़िम्मेदारियों के प्रति सजग रहें।
हम बच्चों को यह सिखाने में विश्वास रखते हैं कि असुरक्षित महसूस होने पर क्या करना चाहिए, और उन्हें उन मामलों पर अपनी राय और विचार व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं जो सीधे तौर पर उनसे जुड़े हैं।
हम बच्चों की बात सुनते हैं और उन्हें उन चिंताओं पर कार्रवाई करने के लिए सशक्त बनाते हैं जो वे या अन्य लोग उठा सकते हैं; यह बच्चों की सुरक्षा बनाए रखने की हमारी नीतियों और प्रक्रियाओं में झलकता है।